मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई।
भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो घंटों में कैथल, कुरुक्षेत्र, जिंद, मेहम, रोहतक आदि में बारिश हो सकती है। वहीं गर्मी के बीच दिल्ली से सटे नोएडा में लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहां कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। दिल्ली की बात करें तो यहां धूप नहीं है। हल्के बादल छाए हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज बारिश के संभावना कम हैं। फिर 15 जुलाई से 20 जुलाई तक बारिश के आसार बताए गए हैं।
महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुंबई केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे के लिए भी है। कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद और जालना के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ऑरेंज और येलो अलर्ट मंगलवार और बुधवार के लिए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं।