इलाज कर रहे एक रेजिडेंट डॉक्टर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इलाज कर रहे डॉक्टर को संक्रमण
केजीएमयू में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे एक रेजिडेंट डॉक्टर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे केजीएमयू में हड़कंप मच गया है। रेजिडेंट के संपर्क में आए सभी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। हालांकि एक रेजिडेंट डॉक्टर को छोड़ किसी और में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
केजीएमयू मेडिसिन विभाग के तहत संक्रामक रोग यूनिट का संचालन हो रहा है। परिसर में न्यूरोलॉजी विभाग के सामने यूनिट है। इसी भवन में प्राइवेट कमरे भी मरीजों को आवंटित किए जा रहे हैं। इसमें कोरोना संक्रमित दो मरीज भर्ती हैं। वहीं संक्रमण की आशंका में लोगों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। बुधवार को इलाज में जुटे नॉन पीजी रेजिडेंट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रेजिडेंट को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हुई थी।
दो मरीजों की तबीयत स्थिर : केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक कनाडा से लौटी महिला डॉक्टर व उसके संपर्क में आए युवक में संक्रमण की पुष्टि के बाद भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। दोनों की तबीयत स्थिर बनी हुई है। वहीं केजीएमयू के कोरोना संक्रमित रेजिडेंट की तबीयत भी स्थिर है।