उत्तर भारत में पाले ने बढ़ाईं दिक्कतें
कई दिनों से जारी सर्दी और शीतलहर के बाद पाला पड़ने से उत्तर भारत में मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हवा की दिशा में बदलाव के कारण 22 वषों के सबसे लंबे ठंड के दौर से गुजरे दिल्ली वालों को रविवार को थोड़ी राहत मिली, लेकिन हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है। कोहरे के कारण रेल और वायु यातायात प्रभावित है।
कश्मीर के विक्षोभ व उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी, कोहरे व शीतलहर का प्रकोप जारी है। हरियाणा के सात जिलों का न्यूनतम तापमान दो डिग्री या इससे कम रहा। राज्य के स्कूलों में 16 जनवरी तक के लिए छुट्टी कर दी गई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 1.4 डिग्री से. आ पहुंचा। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में यह माइनस तीन डिग्री पर पहुंच गया। शहर के सभी इलाकों में बर्फ की परत देखने को मिली। मध्यप्रदेश के अमरकंटक में पारा शून्य पर आ गया तो पचमढ़ी में 1.2 डिग्री रहा। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह औसत न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा उत्तर-पश्चिम से हवा की दिशा में तेजी से बदलाव शुरू होने से हुआ।
डल झील जमी: जम्मू कश्मीर में चिल्ले कलां के बीच श्रीनगर का पारा लगातार गिर रहा है। डल जल सहित लगभग दूसरे जलस्नोत जम गए हैं। पाला जमने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात गुजरी। जम्मू में हल्की धूप के बाद अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। लद्दाख में भी न्यूनतम तापमान जमाव ¨बदु से कई डिग्री नीचे चल रहा है। दिन में बर्फीली हवा का असर कम होने से उत्तराखंड में पारे में मामूली सुधार हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी जल स्नोत जम गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर तेज हवाओं के प्रभाव से मंगलवार शाम से दिल्ली-एनसीआर में हवा की गति में वृद्धि होने की उम्मीद है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में विश्व प्रसिद्ध डल झील का पानी जमने लगा है।