तेज़ बारिस के कारण गई 48 लोगों से ज्यादा जानें


मौसम की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए लगता है कि मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह से लौटना शुरू होगा।


मानसून की वापसी तय समय से एक माह देरी से शुरू होगी। मौसम विभाग के प्रमुख ने शुक्रवार को यह अनुमान जाहिर किया है। भारत में खेती के लिए महत्वपूर्ण मानसून सामान्य रूप से जून में सक्रिय होता है और एक सितंबर से इसकी वापसी शुरू होती है। लेकिन इस साल तय अवधि के बाद भी बारिश हो रही है।


भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्र ने कहा, 'मानसून की वापसी में देरी हो चुकी है। अगले 10 दिनों तक इसकी वापसी की संभावना नहीं दिख रही क्योंकि सत्र के अंत की स्थिति नहीं बन पाई है।' सिंचाई के लिए भारत मानसून पर निर्भर है। यदि बारिश जारी रही तो फसल का नुकसान और खेती में देरी हो सकती है। इस महीने मध्य, दक्षिण और पश्चिमी हिस्से में ज्यादा बारिश होने से गन्ना और धान की फसल को नुकसान हुआ है। महानिदेशक ने कहा कि इस महीने मानसूनी बारिश पिछले छह साल में औसत से ऊपर रही। इस साल सात फीसद ज्यादा वर्षा हुई है।


भारतीय सेना ने पुणो में 300 लोगों को बचाया : पुणो : लगातार बारिश के कारण जलभराव में फंसे 300 से ज्यादा लोगों को सेना ने निकाल लिया। दक्षिणी कमान द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि 25 और 26 की दरमियानी रात पांच टीमों ने लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।