जा सकते भाजपा के साथ कांग्रेस के अब्दुल मन्नान
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल मन्नान अब भाजपा में जाने की तैयारी में लग गए हैं।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल मन्नान अब भाजपा में जाने की तैयारी में लग गए हैं। भाजपा के आला नेताओं से उनकी मंत्रणा भी हो चुकी है। उसी कड़ी में रविवार को कानपुर प्रभारी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी उनके घर गए और राजनीतिक चर्चा की।
कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुके मन्नान कुछ महीनों से भाजपा के नेताओं से सीधे सम्पर्क में हैं। दिल्ली में जाकर उन्होंने कुछ नेताओं से मुलाकात भी कर ली है। स्व.तनवीर हैदर उस्मानी के निधन के बाद से उनकी नजर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन की कुर्सी पर लगी है। इसके लिए उनकी पैरवी भी कुछ भाजपा आला नेताओं से कर रहे हैं। भाजपा नेताओं से उनकी बातचीत का क्रम अभी भी जारी है। बातचीत का परिणाम आने वाले दिनों में सामने आएगा। उधर, मन्नान का कहना है कि नंदी और वे दोनों कभी कांग्रेस में साथ-साथ काम करते रहे हैं। साथ ही 370 धारा पर एक पर्चा लाकर चर्चा करने आए थे लेकिन उस पर चर्चा न होकर पुरानी बातों पर पर ही चर्चा हुई।